मोदीनगर। कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय मोदीनगर में एक बार फिर प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि अस्पताल के एंबुलेंस चालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई चलने के बावजूद उसने नियमों की अनदेखी करते हुए कनौजिया बाबू को अवैध तरीके से गाजियाबाद कलेक्ट्रेट ट्रेजरी विभाग तक पहुंचाया। सूत्रों के अनुसार, संबंधित एंबुलेंस चालक पर पहले से ही विभागीय जांच एवं कार्रवाई जारी है। इसके बावजूद सरकारी वाहन का उपयोग निजी अथवा गैर-अधिकृत कार्यों के लिए किए जाने की चर्चा अस्पताल परिसर में तेज हो गई है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि किसी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई प्रचलित है तो उसे नियमों का और अधिक पालन करना चाहिए, लेकिन यहां उल्टा देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि अस्पताल प्रशासन की अनुमति के बिना सरकारी एंबुलेंस को गाजियाबाद ले जाया गया। मामले को लेकर कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का आरोप है कि सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग लगातार हो रहा है, जिससे मरीजों की सुविधाओं पर भी असर पड़ सकता है। वहीं, इस पूरे प्रकरण को लेकर अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई की जाती तो दोबारा इस प्रकार की घटना सामने नहीं आती। अब देखना होगा कि कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय मोदीनगर प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कोई नई कार्रवाई होती है या नहीं।
कार्रवाई के बावजूद एंबुलेंस चालक ने फिर पहुंचाया कनौजिया बाबू को गाजियाबाद ट्रेजरी विभाग, उठे सवाल
byसंवाददाता मोहम्मद अजहर
-
0
