आई0टी0एस0 फिजियोथेरेपी कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 का उत्साहपूर्ण आयोजन


मुरादनगर आई0टी0एस0 फिजियोथेरेपी   कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी 2026 को बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया। इस वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम ’’विज्ञान में महिलाएं विकसित भारत को गति देने वाली शक्ति’’ थी, जिसका उद्देश्य विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और नेतृत्व को बढावा देना एवं विकसित भारत के निर्माण में उनकी भूमिका को सशक्त बनाना है इस अवसर पर आई0टी0एस फिजियोथेरेपी कालेज में रंगोली निर्माण, पोस्टर निर्माण, लघु फिल्म निर्माण सहित विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया विद्यार्थियों ने विज्ञान में महिलाओं के योगदान, वैज्ञानिक उपलब्धियों तथा समाज में विज्ञान की उपयोगिता को आकर्षक और सृजनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। सभी प्रतिभागियों ने अत्यंत उत्साह और समर्पण के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया कार्यक्रम के समापन अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य डाॅ0 एम0 थंगराज द्वारा सभी प्रतियोगिताओं  के विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने प्रेरक संबोधन में विद्यार्थियों को विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत रहने तथा नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया आई0टी0एस-दी एजूकेशन ग्रुप के माननीय चेयरमैन, डाॅ0 आर0पी0 चड्ढा जी एवं माननीय वाईस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा जी ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी राष्ट्र की प्रगति का महत्वपूर्ण आधार है। विद्यार्थियों ने ऐसे प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु माननीय वाईस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा जी का ह्रदय से आभार व्यक्त किया। यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता को निखारने का माध्यम बना, बल्कि वैज्ञानिक चेतना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी सुदृढ़ करने मे सहायक सिद्ध था यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता को निखारने का माध्यम बना, बल्कि वैज्ञानिक चेतना और सामाजिक उत्तरदायिक्तव की भावना को भी 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने