भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के कार्यक्रम में समाजसेवियों की अहम भागीदारी, आयोजन सफल


संवाददाता मोहम्मद अजहर
मोदीनगर में भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की रूपरेखा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा (पूर्व ब्लैक कैट कमांडो) एवं जिला कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा नगर अध्यक्ष अंजुम मलिक के सहयोग से तैयार की गई, जिसके चलते आयोजन सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक समाजसेवियों ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई और अपना बहुमूल्य समय देकर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उपस्थित सभी समाजसेवियों की भूमिका सराहनीय रही। आयोजकों ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी सहयोगियों और समाजसेवियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपना कीमती समय देकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया, वे वास्तव में बधाई के पात्र हैं। आयोजकों ने सभी के प्रति दिल की गहराई से धन्यवाद व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा जताई

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने