संवाददाता यूसुफ खान
गाजियाबाद। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रदेश महासचिव एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य निजाम चौधरी ने आरोप लगाया है कि आज जंतर-मंतर पर प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होने से पहले ही पुलिस प्रशासन ने पार्टी के कई जिम्मेदार पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर उन्हें दिल्ली जाने से रोक दिया निजाम चौधरी के अनुसार, थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार मौर्य द्वारा उन्हें हाउस अरेस्ट किया गया। इसके अलावा पार्टी के कई प्रमुख साथियों को भी पुलिस ने डिटेन कर लिया। इनमें संजय जाटव, धर्म प्रकाश, संजय रेवाड़ी, दाऊद पठान, हातम जलालाबाद और डॉक्टर चरण सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल बताए गए हैं पार्टी नेताओं का आरोप है कि शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जंतर-मंतर जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन द्वारा रास्ते में रोकना और हिरासत में लेना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। इस कार्रवाई को लेकर आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखने को मिल रहा है निजाम चौधरी ने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने और जनता से जुड़े मुद्दों को सरकार के सामने रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने से रोकना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
