मुझे और मेरे बच्चों को न्याय चाहिए महिला के वायरल वीडियो से मोदीनगर में मचा हड़कंप, आत्महत्या की बात से क्षेत्र में खलबली


संवाददाता यूसुफ खान
गाजियाबाद/मोदीनगर। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने मोदीनगर क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। वीडियो में एक महिला अपना नाम सीमा बताते हुए अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाती नजर आ रही है। महिला के मुताबिक उसके पति का कई वर्ष पहले निधन हो चुका है और वह अपने दो बच्चों के साथ जीवन यापन कर रही है महिला का आरोप है कि उसके पति की पैतृक संपत्ति में उसका और उसके दोनों बच्चों का भी कानूनी अधिकार है, लेकिन ससुराल पक्ष के कुछ लोग कथित तौर पर उसे और उसके बच्चों को लगातार परेशान कर रहे हैं। महिला ने आरोप लगाया कि संपत्ति में हिस्सा मांगने पर उसके साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी तक दी जाती है वायरल वीडियो में महिला मानसिक रूप से बेहद परेशान दिखाई दे रही है। उसने वीडियो के दौरान आत्महत्या जैसी गंभीर बात कहकर अपनी पीड़ा व्यक्त की, जिसके बाद मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है। महिला का कहना है कि यदि उसके साथ कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए उसके ससुराल पक्ष के लोग जिम्मेदार होंगे वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने पुलिस-प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। लोगों का कहना है कि महिला और उसके बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के बाद पुलिस और प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने