पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के रिश्तेदार के घर चोरी, FIR दर्ज कराने को तरस रहा पीड़ित! पुलिस पर उठे गंभीर सवाल

संवाददाता यूसुफ खान
मुरादनगर में चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जलालपुर रोड निवासी संदीप लाल पुत्र चुन्नी लाल के यहां 27/28 जून 2026 की मध्यरात्रि कथित रूप से चोरी की घटना हुई। संदीप लाल को पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का रिश्तेदार भी बताया जा रहा है पीड़ित संदीप लाल का आरोप है कि घटना के बाद से वह लगातार पुलिस से शिकायत कर रहा है, लेकिन आज तक उसकी एफआईआर दर्ज नहीं हो पाई है। पीड़ित का कहना है कि पुलिस न तो चोरी का मुकदमा दर्ज करना चाहती है और न ही चोरी की घटना का खुलासा करने में कोई रुचि दिखा रही है संदीप लाल का कहना है कि वह किसी निर्दोष व्यक्ति को जेल नहीं भिजवाना चाहता, लेकिन चोरी करने वाले असली आरोपी तक पुलिस को पहुंचना चाहिए। उनका आरोप है कि घटना के बावजूद पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है अब बड़ा सवाल यह है कि जब चोरी की घटना सामने आई है तो एफआईआर दर्ज करने में इतनी देरी क्यों? क्या पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से नहीं ले रही पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच, एफआईआर दर्ज करने और चोरी का जल्द खुलासा करने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने