CM योगी की कांवड़ संघों से अपील, बोले- "श्रद्धा और अनुशासन के साथ पूरी करें कांवड़ यात्रा

संवाददाता यूसुफ खान
उत्तर प्रदेश के शामली से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ संघों और श्रद्धालुओं से अपील की कि वे कांवड़ यात्रा को श्रद्धा, अनुशासन और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न करें। उन्होंने सभी से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने, शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने और यात्रा के दौरान सहयोग की भावना से भाग लेने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने