संवाददाता यूसुफ खान
मुरादनगर। विद्युत वितरण खंड 33/11 मुरादनगर डिवीजन की कार्यशैली को लेकर लगातार जनता की शिकायतें सामने आ रही हैं। कहीं ट्रांसफॉर्मर खराब होकर बिजली व्यवस्था ठप हो रही है तो कहीं ABC केबल में फॉल्ट के कारण लोग घंटों और कई-कई दिनों तक अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है स्थानीय लोगों का आरोप है कि विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बार-बार शिकायतें की जाती हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जाता। कई स्थानों पर ट्रांसफॉर्मर खराब होने के बाद उन्हें ठीक कराने या बदलने के बजाय अस्थायी व्यवस्था कर दी जाती है। कुछ ही समय बाद वही समस्या दोबारा सामने आ जाती है मुरादनगर की जनता की समस्याओं को सामने लाने के लिए हम आपको दो अलग-अलग तस्वीरें दिखाएंगे, जहां लोग खुद अपनी आपबीती सुनाएंगे। जनता बताएगी कि किस तरह बिजली की समस्या ने उनके रोजमर्रा के जीवन को प्रभावित कर रखा है और शिकायतों के बावजूद विभागीय अधिकारियों की कार्यशैली में कोई सुधार दिखाई नहीं दे रहा सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब विद्युत विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही हैं, तो आखिर स्थायी समाधान क्यों नहीं किया जा रहा? क्या अधिकारियों को किसी बड़े हादसे का इंतजार है जनता का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारी केवल कागजी कार्रवाई और शिकायतों के निस्तारण तक सीमित हैं, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है अब देखना होगा कि विद्युत वितरण खंड 33/11 मुरादनगर डिवीजन के जिम्मेदार अधिकारी जनता की समस्याओं का संज्ञान लेते हैं या फिर शिकायतों की तरह यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।
