बायोमेट्रिक अटेंडेंस का दुरुपयोग: मोदीनगर ईएसआई अस्पताल की होम्योपैथिक डॉक्टर मीरा पर गंभीर आरोप, मरीज परेशान


मोदीनगर कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय, में तैनात एक होम्योपैथिक डॉक्टर पर गंभीर आरोप सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार डॉक्टर मीरा द्वारा बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली का दुरुपयोग किए जाने की शिकायत मिली है। स्थानीय सूत्रों और मरीजों का आरोप है कि संबंधित डॉक्टर सुबह अस्पताल पहुंचकर बायोमेट्रिक मशीन पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराती हैं, लेकिन इसके बाद अस्पताल में नियमित रूप से उपलब्ध नहीं रहतीं। आरोप है कि उपस्थिति दर्ज कराने के बाद वह घर चली जाती हैं, जिससे इलाज के लिए आने वाले मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मरीजों का कहना है कि डॉक्टर के अनुपस्थित रहने के कारण उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है या बिना इलाज के ही वापस लौटना पड़ता है। कई बार मरीजों को अन्य निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है, जिससे उन्हें आर्थिक बोझ भी उठाना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। मरीजों और स्थानीय लोगों ने संबंधित उच्च अधिकारियों से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि मरीजों को समय पर उचित चिकित्सा सुविधा मिल सके। हालांकि, इस संबंध में अभी तक अस्पताल प्रशासन या संबंधित डॉक्टर की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने