अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा एवं अखिल भारतीय परशुराम सेवादल की बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान को मिली नई गति


संवाददाता यूसुफ खान
मुरादनगर, 21 जून 2026 अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा एवं अखिल भारतीय परशुराम सेवादल की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को डिफेंस कॉलोनी, थाना मुरादनगर के पीछे स्थित वार्ड संख्या-8 के सभासद पंडित संजीव शर्मा के निवास स्थान पर संपन्न हुई। बैठक में अखिल भारतीय परशुराम सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विनोद कुमार मिश्रा एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष पंडित राकेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री पंडित यतिदेव शर्मा ने किया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी मास्टर आनंद स्वरूप शर्मा ने की। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष पंडित सोमदत्त शर्मा ने संगठन की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का पटका पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। बैठक में संगठन विस्तार, सामाजिक एकता, शिक्षा, समाज कल्याण तथा ब्राह्मण समाज के उत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन द्वारा व्यापक सदस्यता अभियान चलाकर घर-घर संपर्क किया जाएगा। मात्र ₹10 सदस्यता शुल्क के माध्यम से अधिक से अधिक ब्राह्मण परिवारों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की शिक्षा, विद्यालयी वर्दी एवं शुल्क की व्यवस्था, निर्धन कन्याओं के विवाह में सहयोग तथा जरूरतमंद परिवारों की हरसंभव सहायता करने का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि पंडित विनोद कुमार मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में समाज की एकता और संगठन ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने सभी लोगों से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष पंडित राकेश शर्मा ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संगठन द्वारा जिले की जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी। बैठक में पंडित विजय गौड़ एडवोकेट, विधानसभा अध्यक्ष ओमपाल शर्मा, महामंत्री कैप्टन संजय शर्मा, जिला महामंत्री पंडित प्रेमचंद शास्त्री, प्रदेश महामंत्री पंडित ओमकारदत्त शर्मा, पंडित यश शर्मा (नगर अध्यक्ष, परशुराम सेवादल), पंडित अनिल शर्मा (सभासद, नगर पालिका मुरादनगर), पंडित श्रीनिवास शर्मा, पंडित कालीचरण शर्मा, अशोक शर्मा, पंडित राकेश शर्मा (डिफेंस कॉलोनी), पंडित श्रीभगवान शर्मा, पंडित प्रमोद कौशिक, पंडित नितिन शर्मा, पंडित ओमवीर शर्मा, पंडित अमित शर्मा, पंडित राधेश्याम कौशिक कनौजा, पंडित अक्षय शर्मा, पंडित जगदीश शर्मा, पंडित संजीव शर्मा सरना, पंडित सतीश शर्मा दुहाई, पंडित ओमपाल दरोगा जी, पंडित सुबोध शर्मा, पंडित विपिन शर्मा कनौजा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक के उपरांत संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते हुए घर-घर संपर्क किया तथा ₹10 की सदस्यता रसीद काटकर ब्राह्मण परिवारों को संगठन से जोड़ने का कार्य प्रारंभ किया। नगर अध्यक्ष पंडित सोमदत्त शर्मा एवं नगर महामंत्री पंडित यतिदेव शर्मा ने कहा कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और प्रत्येक ब्राह्मण परिवार तक संगठन की पहुंच सुनिश्चित की जाएगी कार्यक्रम का समापन संगठन की मजबूती, समाज सेवा एवं ब्राह्मण समाज के सर्वांगीण उत्थान के संकल्प के साथ हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने