मेरठ मेडिकल कॉलेज में “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन एवं विकास प्रदर्शनी” का आयोजन

मेरठ मेडिकल कॉलेज पश्चिमी उत्तर प्रदेश का एक काफ़ी पुराना चिकित्सा महाविद्यालय है,जो पिछले कई वर्षों से जनहित व छात्रहित में निरंतर कार्य कर रहा है। इसी क्रम में शासन के दिशा निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 17-06-2026 को मेडिकल कॉलेज मेरठ के परिसर में “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन एवं विकास प्रदर्शनी “का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और 'विकसित भारत @2047' के लक्ष्य को साकार करने के लिए सभी को प्रेरित किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम प्राचार्य डॉ आर गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ पूजा शर्मा, ए०सी०एम०ओ० मेरठ रही कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज मेरठ के उप-प्राचार्य डॉ ज्ञानेश्वर टाँक ने बताया कि वर्तमान में भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिये 140 करोड़ भारतीयों को साझा संकल्प लेना होगा। साथ ही साथ उन्होंने बताया कि कैसे वर्ष 2014 से 2026 तक स्वास्थ्य सेवाओं जैसे चिकित्सकों की संख्या,नर्सिंग संवर्ग,पैरामेडिकल स्टाफ आदि की बढ़ोतरी के बारे में विस्तारपूर्वक बताया, उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2047 भारत वर्ष की जनसंख्या को देखते हुए लगभग कितने  चिकित्सकों ,नर्सिंग संवर्ग,पैरामेडिकल स्टाफ आदि की ज़रूरत रहेगी। कार्यक्रम में डॉ पूजा शर्मा, ए०सी०एम०ओ० मेरठ ने बाल,किशोर,व्यस्क व वृद्ध अवस्था के सभी मरीज़ों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं तथा योजनाओं एवं गर्भवती महिलाओं को उनके स्वास्थ्य संबंधी चल रही सभी सुविधाओं तथा योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया कार्यक्रम में प्राचार्य महोदय ने मेडिकल कॉलेज के पाठ्यक्रमों,विद्यार्थियों व मरीज़ो को दी जा रही सुविधाओं,कॉलेज कैंपस आदि में हुई प्रगति को साँझा किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों जैसे एनाटॉमी,एस०पी०एम०, एनेस्थीसिया, स्किल लैब, ब्लड बैंक, आई बैंक, नर्सिंग कॉलेज, प्रधानमंत्री दिव्यशा केंद्र आदि के विभिन्न स्टाल लगा कर  विकास प्रदर्शनी आयोजित की गई। विकास प्रदर्शनी का संयोजन डॉ ललिता चौधरी आचार्या एवं विभागाध्यक्ष फिजियोलॉजी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में स०व०भा०प० चिकित्सालय के मुख्य अधीक्षक डॉ धीरज बालियान ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रेषित किया। कार्यक्रम का संचालन कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की सह-आचार्या डॉ नीलम गौतम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज मेरठ के संकाय सदस्य, नर्सिंग स्टाफ, कर्मचारीगण, विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थीगण आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने