नोएडा गौर सिटी एवं सेक्टर-75 क्षेत्र के अर्बन कंपनी (Urban Company) के पार्टनरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया प्रदर्शन में शामिल पार्टनरों का आरोप है कि कंपनी द्वारा उनके साथ पारदर्शी व्यवहार नहीं किया जा रहा है तथा बिना पर्याप्त कारण बताए कई पार्टनरों की आईडी ब्लॉक एवं ब्लैकलिस्ट की जा रही है प्रदर्शन कर रहे पार्टनरों का कहना है कि उन्हें कंपनी द्वारा कई बार अलग-अलग आश्वासन देकर कार्यालय बुलाया जाता है, लेकिन मौके पर वास्तविक स्थिति कुछ और ही होती है उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी की नीतियों के कारण उनके रोजगार और आय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है पार्टनरों ने यह भी आरोप लगाया कि कंपनी केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए श्रम कानूनों एवं सामाजिक सुरक्षा संबंधी प्रावधानों का समुचित पालन नहीं कर रही है प्रदर्शनकारियों का कहना है कि गिग एवं प्लेटफॉर्म वर्कर्स के हितों की सुरक्षा के लिए बनाए गए प्रावधानों को प्रभावी रूप से लागू किया जाना चाहिए, ताकि उन्हें सामाजिक सुरक्षा, बीमा एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं प्राप्त हो सकें प्रदर्शन के दौरान गौर सिटी और सेक्टर-75 के बड़ी संख्या में पार्टनर एकजुट दिखाई दिए उन्होंने कंपनी प्रबंधन से अपनी समस्याओं के समाधान, आईडी ब्लॉक करने की प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा श्रमिक हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की हालांकि, इस संबंध में कंपनी का आधिकारिक पक्ष समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सका। कंपनी की प्रतिक्रिया मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। पार्टनरों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सुनवाई नहीं हुई तो वे अपना आंदोलन और तेज करने पर विचार करेंगे और उपस्थित सभी पार्टनर
अर्बन कंपनी के खिलाफ पार्टनरों का प्रदर्शन, श्रम कानूनों के पालन को लेकर उठाए सवाल
byसंवाददाता मोहम्मद अजहर
-
0
