मोदीनगर ईएसआई अस्पताल में हिंदुस्तान स्टीलवर्क्स कंस्ट्रक्शन लिमिटेड कंपनी का टेंडर खत्म होने के बाद भी कार्य जारी, वित्तीय अनियमितताओं के आरोप

मोदीनगर कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) चिकित्सालय, मोदीनगर में एक गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। आरोप है कि Hindustan Steelworks Construction Limited (एचएससीएल) का टेंडर समाप्त हो जाने के बावजूद अस्पताल परिसर में कंपनी से संबंधित कार्य अवैध रूप से जारी है। स्थानीय सूत्रों और संबंधित लोगों का कहना है कि टेंडर अवधि खत्म होने के बाद भी कंपनी के स्टाफ को अस्पताल से बाहर नहीं किया गया है। इतना ही नहीं, आरोप यह भी है कि फर्जी तरीके से बिल तैयार कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है, जिससे राजकोष को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है जानकारी के अनुसार, नियमों के तहत टेंडर समाप्त होने के बाद संबंधित एजेंसी का कार्य तत्काल प्रभाव से बंद होना चाहिए और स्टाफ को भी हटाया जाना आवश्यक होता है। लेकिन यहां पर इन नियमों की अनदेखी करते हुए कार्य जारी रखा गया है, जो प्रशासनिक पारदर्शिता पर सवाल खड़े करता है। इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। उन्होंने संबंधित विभाग और उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह होगा कि स्वास्थ्य विभाग और ईएसआई प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाते हैं और क्या वाकई में हो रहे कथित भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सकेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने