गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) चिकित्सालय एक बार फिर चर्चा में है। इस बार मामला अस्पताल में वर्षों से एक ही स्थान पर तैनात कर्मचारियों को लेकर उठाया गया है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार की ट्रांसफर नीति के बावजूद कई कर्मचारी लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत हैं, जिससे नियमों की अनदेखी प्रतीत होती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय मोदीनगर में कंप्यूटर ऑपरेटर, रजत भारद्वाज, कंप्यूटर ऑपरेटर आशीष, नर्स स्टाफ रश्मि, फार्मासिस्ट इंद्रपाल, होम्योपैथिक फार्मासिस्ट मीरा, उमेश चंद मिश्रा,आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट, और डॉक्टर नेहा पिछले 3 से 10 वर्षों से एक ही स्थान पर तैनात हैं। शिकायत में कहा गया है कि यह स्थिति उत्तर प्रदेश सरकार की ट्रांसफर नीति के विपरीत है, जिसमें निर्धारित अवधि के बाद कर्मचारियों के स्थानांतरण का प्रावधान है।शिकायतकर्ताओं ने यह भी सवाल उठाया है कि आखिर किन कारणों से इन कर्मचारियों का स्थानांतरण अब तक नहीं किया गया। उनका कहना है कि यदि सरकार द्वारा बनाई गई नीतियों का पालन नहीं किया जाएगा, तो इससे प्रशासनिक पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं। इस संबंध में निदेशालय कर्मचारी राज्य बीमा योजना, श्रम चिकित्सा सेवाएं, सर्वोदय नगर कानपुर के निदेशक से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाएं तेज हो गई हैं और लोग प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक विभागीय अधिकारियों की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यदि शिकायतों में सच्चाई पाई जाती है, तो संबंधित कर्मचारियों के स्थानांतरण की कार्रवाई संभव है।
मोदीनगर ईएसआई अस्पताल में ट्रांसफर नीति पर उठे सवाल, वर्षों से जमे कर्मचारियों को लेकर शिकायत
byसंवाददाता मोहम्मद अजहर
-
0
