मुरादनगर में मनन गैस एजेंसी संकट पर फूटा गुस्सा, उपभोक्ताओं ने लगाया जाम


संवाददाता: मोहम्मद अजहर
गाजियाबाद के मुरादनगर क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत को लेकर उपभोक्ताओं का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। मोहल्ला महाजनान स्थित मनन गैस सर्विस पर पिछले एक सप्ताह से गैस सिलेंडर न मिलने से नाराज लोगों ने पाइपलाइन मार्ग पर जाम लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।
प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस एजेंसी के डिलीवरी मैन उपभोक्ताओं से ओटीपी (OTP) तो ले लेते हैं, लेकिन इसके बावजूद सिलेंडर की डिलीवरी नहीं की जा रही। वहीं, ई-केवाईसी (e-KYC) के नाम पर भी लोगों को लगातार परेशान किया जा रहा है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि घंटों लाइन में लगने के बाद भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है, जिससे उनके घरों में चूल्हा जलाना मुश्किल हो गया है स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब आक्रोशित भीड़ एजेंसी कार्यालय पहुंची, लेकिन वहां ताला लटका मिला। आरोप है कि बढ़ते विरोध को देखते हुए एजेंसी संचालक ऑफिस बंद कर मौके से फरार हो गया उपभोक्ताओं ने प्रशासन पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि जहां एक ओर अधिकारी गैस की कोई कमी न होने का दावा कर रहे हैं, वहीं जमीनी हकीकत इसके उलट है। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में गैस की भारी कालाबाजारी (Black Marketing) की जा रही है, जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को संभाला और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी फिलहाल, इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है और वे जल्द समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं, ताकि उन्हें समय पर गैस सिलेंडर मिल सके और रोजमर्रा की जिंदगी सामान्य हो सके

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने