नोएडा अमेठी के सामने स्थित सार्वजनिक शौचालय संख्या PT-14 में चोरी का मामला सामने आया है प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने शौचालय में लगी टोटियां एवं दरवाजे चोरी कर लिए, जिससे आम नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक सुविधाओं की सुरक्षा को लेकर संबंधित विभाग की ओर से पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है चोरी की इस घटना के बाद शौचालय की व्यवस्था प्रभावित हो गई है और उपयोगकर्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। सूत्रों के अनुसार घटना की जानकारी संबंधित विभाग एवं स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए तथा सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं गौरतलब है कि नोएडा में सार्वजनिक स्थलों से टोटियां, पाइप और अन्य फिटिंग्स चोरी होने की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, जिससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचता है पुलिस एवं संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है। क्षेत्र के लोगों ने जल्द से जल्द शौचालय की मरम्मत कराकर सुविधाएं बहाल करने की मांग की है।
नोएडा में सार्वजनिक शौचालय से टोटी और दरवाजे चोरी, लोगों में नाराजगी
byसंवाददाता मोहम्मद अजहर
-
0
