मोदीनगर, गाजियाबाद कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय (ईएसआई अस्पताल) मोदीनगर में मरीजों की लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनज़र आज पत्रकारों की एक टीम अस्पताल पहुंची। पत्रकारों का उद्देश्य मरीजों की समस्याओं की वास्तविक स्थिति जानना तथा अस्पताल प्रशासन का पक्ष प्राप्त करना था आरोप है कि अस्पताल में तैनात चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुश ने पत्रकारों एवं मरीजों को मीटिंग का हवाला देकर लगभग तीन घंटे तक इंतजार कराया लंबे इंतजार के बाद भी उन्होंने न तो पत्रकारों से मुलाकात की और न ही मरीजों की शिकायतों पर कोई स्पष्ट जवाब दिया पत्रकारों द्वारा जुटाई गई जानकारी के अनुसार, कथित तौर पर चिकित्सा अधीक्षक अपने कक्ष में कुछ बाहरी व्यक्तियों के साथ बातचीत एवं नाश्ते में व्यस्त थे इस दौरान अस्पताल में अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे मरीज और पत्रकार उनसे मिलने के लिए प्रतीक्षा करते रहे मरीजों का कहना है कि अस्पताल में उपचार, जांच एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर पहले से ही कई प्रकार की शिकायतें सामने आती रही हैं उनका आरोप है कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जाता और अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाना भी कठिन हो गया है हालांकि, इन आरोपों के संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुश का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका यदि अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई स्पष्टीकरण या प्रतिक्रिया प्राप्त होती है तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा स्थानीय लोगों एवं मरीजों ने संबंधित उच्च अधिकारियों से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की मांग की है
कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय मोदीनगर में चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुश पर मरीजों और पत्रकारों की उपेक्षा के आरोप
byसंवाददाता मोहम्मद अजहर
-
0
