गाजियाबाद भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने ग्राहकों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक एलपीजी सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक नई पहल करते हुए भारतगैस Lite ZIP सेवा का शुभारंभ किया है। यह एक प्रीमियम फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सेवा है, जिसके तहत ग्राहकों को तत्काल नया कनेक्शन तथा ऑर्डर के 4 घंटे के भीतर एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है भारतगैस Lite ZIP में हल्के वजन वाले भारतगैस Lite कंपोजिट सिलेंडर को डिजिटल तकनीक आधारित प्रीमियम सेवा मॉडल से जोड़ा गया है कंपनी के अनुसार यह पहल ग्राहकों को अधिक तेज, सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर एलपीजी अनुभव प्रदान करेगी क्या है भारतगैस Lite ZIP की खासियत भारतगैस Lite ZIP सेवा के तहत ग्राहकों को तत्काल नया एलपीजी कनेक्शन, ऑर्डर के चार घंटे के भीतर सिलेंडर डिलीवरी, हल्का और आसानी से उठाया जा सकने वाला कंपोजिट सिलेंडर, जंग-रोधी बॉडी तथा पारदर्शी बॉडी जैसी सुविधाएं मिलेंगी। पारदर्शी सिलेंडर के कारण उसमें मौजूद गैस का स्तर भी आसानी से देखा जा सकेगा यह आधुनिक डिजाइन अधिक सुरक्षित और उपयोग में सुविधाजनक बताया गया है। सेवा को विशेष रूप से कामकाजी पेशेवरों, विद्यार्थियों, किरायेदारों और ऐसे ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो तेज और सुविधाजनक सेवाओं को प्राथमिकता देते हैं इंदिरापुरम में हुआ भव्य शुभारंभ गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित विष्णु ज्योति गैस सर्विस पर भारतगैस Lite ZIP सेवा का भव्य शुभारंभ किया गया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राहक, गैस वितरक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान भारतगैस Lite ZIP की विशेषताओं, त्वरित कनेक्शन प्रक्रिया और चार घंटे के भीतर डिलीवरी की सुविधा के बारे में जानकारी दी गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जे.पी. सिंह, चेयरमैन, इंडिया पैरा पावरलिफ्टिंग रहे। उन्होंने कहा कि नवाचार और सुरक्षा विकसित भारत की पहचान हैं भारतगैस Lite ZIP जैसी पहल ग्राहकों के जीवन को अधिक सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी इस अवसर पर टेरिटरी मैनेजर श्री सुकेश जी. आज़ाद, सेल्स ऑफिसर गाजियाबाद श्री देवेंद्र कुमार तथा कमर्शियल मैनेजर श्री समर्थ गुप्ता मौजूद रहे अधिकारियों ने ग्राहकों एवं वितरकों को नई सेवा की विशेषताओं और इसके लाभों की जानकारी दी कार्यक्रम में गैस एजेंसी वितरकों की ओर से जिंदल गैस एजेंसी से श्री विनोद जिंदल एवं श्री शिवम जिंदल, विष्णु ज्योति गैस से श्री अमित शर्मा, कमला गैस से श्री अरविंद शर्मा तथा प्रेम गैस से श्रीमती ऊषा सिरोही एवं श्री भरत सिरोही उपस्थित रहे 30 शहरों से शुरुआत, 100 शहरों तक विस्तार की तैयारी बीपीसीएल के अनुसार भारतगैस Lite ZIP सेवा की शुरुआत फिलहाल 30 शहरों में की गई है। कंपनी का लक्ष्य 15 अगस्त 2026 तक 24 राज्यों के 100 शहरों तक इस सेवा का विस्तार करना है। इसके बाद देश के अन्य प्रमुख शहरों में भी इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अनुसार भारतगैस Lite ZIP के माध्यम से ग्राहकों को तेज, सुरक्षित और विश्वसनीय एलपीजी सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है
भारतगैस Lite ZIP का शुभारंभ, अब 4 घंटे के भीतर मिलेगी LPG सिलेंडर की डिलीवरी इंदिरापुरम में विष्णु ज्योति गैस सर्विस पर हुआ भव्य शुभारंभ, तत्काल नए कनेक्शन की भी सुविधा
byसंवाददाता मोहम्मद अजहर
-
0
