गाजियाबाद, कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) योजना, श्रम चिकित्सा सेवाएं, गाजियाबाद क्षेत्र द्वारा जारी आदेश के अनुसार क०रा०बी० औषधालय हापुड़ में तैनात वार्डब्वाय श्री जितेन्द्र कुमार दुबे का स्थानांतरण कर दिया गया है 25 जून 2026 को जारी आदेश संख्या 108/2026 के अनुसार, क्षेत्रीय कार्यालय को लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए श्री जितेन्द्र कुमार दुबे को अग्रिम आदेश तक क०रा०बी० औषधालय गोविंदपुरी में कार्य करने के लिए अधिकृत किया गया है आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस स्थानांतरण के संबंध में कोई यात्रा भत्ता (टीए) देय नहीं होगा विभागीय सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर प्रशासनिक दृष्टि से की गई है। हालांकि, आदेश में शिकायतों की प्रकृति या विवरण का उल्लेख नहीं किया गया है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि विभाग शिकायतों की जांच को किस प्रकार आगे बढ़ाता है तथा भविष्य में इस मामले में कोई अन्य प्रशासनिक कार्रवाई की जाती है या नहीं।
लगातार शिकायतों के बाद वार्डब्वाय का तबादला, गोविंदपुरी औषधालय में की गई तैनाती
byसंवाददाता मोहम्मद अजहर
-
0
