कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय हापुड़ में वार्ड बॉय पर बिना डॉक्टर रेफर करने का आरोप, डॉक्टरों की अनुपस्थिति पर भी उठे सवाल

हापुड़। कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) औषधालय हापुड़ एक बार फिर विवादों में है। प्राप्त शिकायतों के अनुसार औषधालय में तैनात वार्ड बॉय आशुतोष पर आरोप है कि वह डॉक्टर की विधिवत जांच और अनुमति के बिना मरीजों को रेफर करने की प्रक्रिया में शामिल है शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यदि यह आरोप सही पाए जाते हैं तो यह मरीजों की सुरक्षा और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है इसके साथ ही यह भी आरोप लगाए गए हैं कि औषधालय में डॉक्टर प्रतिदिन केवल लगभग एक घंटे के लिए आते हैं और उसके बाद अधिकांश समय डिस्पेंसरी में उपस्थित नहीं रहते, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मरीजों का कहना है कि डॉक्टरों की अनुपस्थिति में उन्हें उचित उपचार और परामर्श नहीं मिल पाता इन आरोपों की अभी तक संबंधित विभाग द्वारा आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। यदि शिकायतें सही साबित होती हैं, तो यह सरकारी सेवा नियमों और चिकित्सा प्रक्रियाओं के उल्लंघन का मामला हो सकता है स्थानीय लोगों एवं मरीजों ने कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय श्रम चिकित्सा उत्तर प्रदेश (ESIS) तथा संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही औषधालय में डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है नोट: यह समाचार प्राप्त शिकायतों एवं लगाए गए आरोपों पर आधारित है। संबंधित अधिकारियों या वार्ड बॉय का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने