मुरादनगर में बिजली विभाग की लापरवाही का कहर करंट लगने से एक बेजुबान की मौत, दूसरा गंभीर—पीड़ित परिवार ने 112 पर दी सूचना, आखिर कब जागेंगे जिम्मेदार

संवाददाता यूसुफ खान
मुरादनगर से विद्युत विभाग की कथित लापरवाही का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मुरादनगर की कॉलोनी में करंट की चपेट में आने से एक बेजुबान जानवर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य बेजुबान जानवर की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में विद्युत विभाग के खिलाफ रोष देखने को मिल रहा है बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार ने तत्काल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को घटना की सूचना दी। आरोप है कि विद्युत वितरण खंड 33/11 मुरादनगर डिवीजन के अधिकारियों और कर्मचारियों की कथित लापरवाही के चलते विद्युत व्यवस्था में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई, जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ सवाल यह है कि क्या बिजली विभाग के अधिकारी क्षेत्र में विद्युत लाइनों, तारों और अन्य उपकरणों का नियमित निरीक्षण करते हैं यदि एक बेजुबान जानवर की जान जा सकती है और दूसरा गंभीर हालत में पहुंच सकता है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा कितनी सुनिश्चित है क्या विद्युत विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है स्थानीय लोगों ने उच्च अधिकारियों से मामले की तत्काल जांच, जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को तत्काल सुरक्षित कराने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने