AIMIM ने जिलाधिकारी को सौंपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन

संवाददाता यूसुफ खान
गाजियाबाद। मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर के संबंध में प्रस्तावित ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) गाजियाबाद जिला इकाई ने मंगलवार, 21 जुलाई को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन जिला अध्यक्ष डॉ. महताब अली और महानगर अध्यक्ष पंडित मनमोहन झा गामा के नेतृत्व में सौंपा गया ज्ञापन सौंपने से पूर्व महानगर अध्यक्ष पंडित मनमोहन झा गामा ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के समक्ष ज्ञापन पढ़ते हुए कहा कि मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय प्रदेश का एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थान है, जहां बड़ी संख्या में विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को लेकर हाल के दिनों में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं और समाचार सामने आ रहे हैं ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि रामपुर विकास प्राधिकरण द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में स्थित 40 भवनों में से 38 भवनों को अवैध निर्माण बताते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की बात कही जा रही है। AIMIM नेताओं ने कहा कि किसी भी कार्रवाई का सीधा प्रभाव विश्वविद्यालय में अध्ययनरत हजारों विद्यार्थियों के भविष्य पर पड़ सकता है। उन्होंने मांग की कि यदि किसी प्रकार का नियम उल्लंघन हुआ है तो कानून के अनुसार आर्थिक दंड अथवा अन्य वैधानिक विकल्पों पर विचार किया जाए, ताकि शैक्षणिक संस्थान और विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित रह सके ज्ञापन में विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, किसी भी कार्रवाई से पहले सभी वैधानिक एवं न्यायिक प्रक्रियाओं का पूर्ण पालन करने, विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों को निर्बाध रूप से जारी रखने तथा विवाद का समाधान विधि सम्मत और शांतिपूर्ण तरीके से करने की मांग की गई इस अवसर पर डॉ. महताब अली, पंडित मनमोहन झा गामा, शाहिद सैफी, जावेद मीर, महताब चौधरी, नासिर अल्वी, तौसीफ खान, रजिया, इसरार आलम, जाकिर अली, आरिफ चौधरी, खुर्शीद मेवाती, सादान अली, शाकिर अब्बासी, शाहरुख अल्वी, एडवोकेट गुलफाम सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने