कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय मोदीनगर में विधायक मोदीनगर डॉo (श्रीमती) मंजू शिवाच जी का औचक निरीक्षण

संवाददाता मोहम्मद अजहर
मोदीनगर, गाजियाबाद - दिनांक 23 मार्च 2026 को विधायक मोदी नगर डॉo (श्रीमती) मंजू शिवाच जी ने कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय मोदी नगर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय में भर्ती पोस्ट ओप मरीजों से बात कर उनको औषधियां प्राप्त होने के बारे में जानकारी प्राप्त की निरीक्षण के दौरान, डॉo मंजू शिवाच जी ने चिकित्सालय की डायग्नॉस्टिक सेवाओं की भी जायजा लिया और चिकित्सालय की साफ़ सफाई की समीक्षा की। उन्होंने चिकित्सालय के अधिकारियों से बात कर चिकित्सालय की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए निर्देश दिए डॉo मंजू शिवाच जी ने Local employer के साथ एक साँझा बैठक आहूत किए जाने का प्रस्ताव दिया, ताकि चिकित्सालय की सेवाओं को और भी बेहतर बनाया जा सके।इस अवसर पर डॉo अनिल कुश, चिकित्सा अधीक्षक,क0 रा0 बीमा चिकित्सालय मोदी नगर गाजियाबाद भी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने