मुरादनगर नगर पालिका परिषद की कार्यशैली पर उठे सवाल, मलिकनगर में जलभराव से जनता परेशान


मुरादनगर नगर पालिका परिषद की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। नगर पालिका द्वारा मलिकनगर क्षेत्र में नाले/नल निर्माण कार्य कराया जा रहा है, लेकिन निर्माण कार्य के दौरान पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण रास्तों पर गंदा पानी भर गया है। इससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क पर जलभराव होने से आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। गंदे पानी के कारण क्षेत्र में बदबू और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों का आरोप है कि नगर पालिका के ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य तो कराया जा रहा है, लेकिन जनता की सुविधा और सफाई व्यवस्था की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। क्षेत्रवासियों ने बताया कि आने वाले दिनों में ईद का त्योहार नजदीक है और बाजारों में लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी है। ऐसे समय में सड़कों पर गंदा पानी भरे रहने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था कराने और सड़क को साफ कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो त्योहार के दौरान आम जनता को और अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं नगर पालिका की कार्यप्रणाली को लेकर भी क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने