संवाददाता यूसुफ खान
मुरादनगर की बेटियों दिव्या ठाकुर, केन्द्रीय विद्यालय की छात्रा और शाम्भवी गुप्ता, माउंट कार्मल की छात्रा ने उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुआरी पास ट्रेक को सफलतापूर्वक पूरा कर लगभग 12,516 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। यह अभियान नीलकंठ पर्वतारोहण संस्थान, मुरादनगर के द्वारा आयोजित किया गया था I संस्था के सचिव योगेश कुमार ने बताया कि कठिन मौसम, ऊंचाई और चुनौतीपूर्ण रास्तों के बावजूद दोनों युवतियों ने हिम्मत नहीं हारी और विपरीत परिस्थितियों का डटकर सामना करते हुए अपनी मंजिल हासिल की। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों से गुजरते हुए उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प और अदम्य साहस और आत्मविश्वास का परिचय दिया। दिव्या ठाकुर और शाम्भवी गुप्ता की इस उपलब्धि से मुरादनगर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी इस सफलता ने न केवल क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है, बल्कि अन्य युवाओं, विशेषकर बेटियों को भी साहसिक गतिविधियों और पर्वतारोहण के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। संस्था के संरक्षक और नगर पालिका, मुरादनगर के पार्षद श्री अनिल शर्मा जी के साथ साथ स्थानीय लोगों और परिजनों ने दोनों बेटियों का स्वागत किया और इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है। दल के अन्य सदस्य - अवधेश शर्मा, दिनेश कुलकर्णी, योगेश चवन, अजय नेने, विजय कोहिरकर, महेश पैथन्कर, अमरनाथ राणे हौसलों की उड़ान जब बुलंद हो, तो ऊंचे पहाड़ भी रास्ता बन जाते हैं। मुरादनगर की बेटियों ने यह साबित कर दिखाया है।”
