संवाददाता यूसुफ खान
मुरादनगर, क्षेत्र में राज्य कर (जीएसटी) विभाग की टीम ने सोमवार को मुरादनगर के इंद्रापुरी, रावली रोड स्थित बिलाल मस्जिद के सामने संचालित अहमद टेलीकॉम/जमील अंसारी की फर्म पर छापेमारी की प्राप्त जानकारी के अनुसार, विभाग को फर्जी बिलिंग, जीएसटी कर चोरी तथा एक ही जीएसटी नंबर पर कथित रूप से कई फर्मों के संचालन संबंधी शिकायतें प्राप्त हुई थीं इन्हीं शिकायतों के आधार पर जीएसटी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अभिलेखों, बिलों एवं अन्य दस्तावेजों की जांच शुरू की सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान फर्म से संबंधित दस्तावेजों एवं व्यावसायिक लेनदेन का सत्यापन किया गया। विभागीय अधिकारी यह भी जांच कर रहे हैं कि कहीं एक ही जीएसटी पंजीकरण का उपयोग कर विभिन्न नामों से कारोबार तो नहीं किया जा रहा था हालांकि, समाचार लिखे जाने तक जीएसटी विभाग की ओर से छापेमारी के संबंध में कोई आधिकारिक बयान या जांच रिपोर्ट जारी नहीं की गई थी विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में फर्जी बिलिंग, कर चोरी अथवा जीएसटी नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।
