कार्रवाई के बाद भी धड़ल्ले से चल रहा लीलावती रामगोपाल सरस्वती स्कूल, धर्मशाला में बच्चों से ली जा रही फीस


मुरादनगर के ओलंपिक चौराहे के पास स्थित पंचायती धर्मशाला में संचालित लीलावती रामगोपाल सरस्वती स्कूल एक बार फिर विवादों में है आरोप है कि खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा कार्रवाई और विभागीय निर्देशों के बावजूद विद्यालय का संचालन खुलेआम जारी है स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय बिना आवश्यक अनुमति के संचालित किया जा रहा है और प्रशासनिक कार्रवाई के बाद भी न तो संचालन रोका गया और न ही नियमों का पालन कराया गया। इससे शासन-प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं सामने आए एक हस्तलिखित फीस विवरण के अनुसार कक्षा 1 एवं 3 के विद्यार्थियों से रजिस्ट्रेशन, एडमिशन, मासिक शुल्क, एक्टिविटी एवं परीक्षा शुल्क के नाम पर हजारों रुपये की मांग की जा रही है। यदि यह विवरण सही पाया जाता है, तो यह जांच का विषय हो सकता है कि विद्यालय किस वैधानिक अनुमति के आधार पर फीस वसूल रहा है मौके से प्राप्त तस्वीरों में पंचायती धर्मशाला परिसर में विद्यालय संचालित होने के संकेत भी दिखाई देते हैं स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग, जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमों के अनुरूप कार्रवाई करने की मांग की है वहीं, लोगों का कहना है कि यदि विभाग द्वारा पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है, तो उसके बाद भी विद्यालय का संचालन जारी रहना संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा करता है विद्यालय प्रबंधन का पक्ष: इस संबंध में विद्यालय प्रबंधन का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है। यदि प्रबंधन अपना स्पष्टीकरण देता है, तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने