संवाददाता मोहम्मद अजहर
गाजियाबाद। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की विशेष प्राथमिकता में आने वाले महिला सशक्तिकरण मिशन के तहत उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यक्रम मिशन शक्ति चरण - 5 के अन्तर्गत श्रीमान दीपेश जुनेजा, अपर पुलिस महानिदेशक, अभियोजन जनपद लखनऊ, उत्तर प्रदेश की इच्छानुरूप श्रीमान आलोक पाण्डे, अपर निदेशक अभियोजन, मेरठ परिक्षेत्र, मेरठ के दिशानिर्देशन में श्रीमान मुरारी मोहन पाण्डेय, संयुक्त निदेशक अभियोजन, गाज़ियाबाद के कुशल नेतृत्व में श्री सिद्धार्थ सिंह, सहायक अभियोजन अधिकारी, गाज़ियाबाद, श्री रवि गुप्ता, सहायक अभियोजन अधिकारी, गाज़ियाबाद, श्री मुकेश कुमार मिश्रा, सहायक अभियोजन अधिकारी, गाज़ियाबाद, श्री उत्तम त्रिपाठी, सहायक अभियोजन अधिकारी, गाज़ियाबाद द्वारा जनपद गाज़ियाबाद के दो स्कूलों देहरादून पब्लिक स्कूल, दयानन्द नगर, नेहरू नगर 3, नेहरू नगर, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश व शम्भू दयाल ग्लोबल विद्यालय, दयानन्द नगर, नेहरू नगर 3, नेहरू नगर, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश के अध्ययनरत छात्राओं को महिला शिक्षिकाओं की उपस्थिति में मिशन शक्ति चरण - 5 के तहत नवीन व प्रासंगिक विधियों विशेष रूप से महिलाओं से सम्बन्धित प्रावधानों के बारे में अवगत कराया गया। उक्त कार्यक्रम के दो सत्रों में प्रथम सत्र देहरादून पब्लिक स्कूल, दयानन्द नगर, नेहरू नगर 3, नेहरू नगर, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश में समय सुबह 09:00 बजे से 11:00 बजे व द्वितीय सत्र शम्भू दयाल ग्लोबल विद्यालय, दयानन्द नगर, नेहरू नगर 3, नेहरू नगर, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश में समय 12:00 बजे से 14:00 बजे के मध्य आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत देहरादून पब्लिक स्कूल, दयानन्द नगर, नेहरू नगर 3, नेहरू नगर, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश में श्रीमान मुरारी मोहन पाण्डेय, संयुक्त निदेशक अभियोजन, गाज़ियाबाद के आशीष वचनों के साथ हुई जिसमें उनके द्वारा मिशन शक्ति की आवश्यकता क्यों हुई और उसके विभिन्न चरणों के बारे में जानकारी दी गयी। दोनों ही विद्यालयों में अन्त में एक संक्षिप्त प्रश्नकाल भी रखा गया जिसमें उपस्थित छात्राओं को उनको होने वाली समस्याओं के बारे में प्रश्न पुछने का अवसर भी उन्हें प्रदान किया गया जिसमें उनके द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समुचित उत्तर देते हुए उनकी जिज्ञासाओं को शान्त किया गया