ESI अस्पताल मोदीनगर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ भव्य वृक्षारोपण

मोदीनगर, गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार चलाए जा रहे "वृक्षारोपण अभियान-2026" के अंतर्गत निर्धारित थीम "एक पेड़ मां के नाम" पर कर्मचारी राज्य बीमा (ESI) अस्पताल, मोदीनगर में शनिवार को भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व के सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुंचाना रहा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. सुनीता सिंह रहीं उनके साथ अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुश, चिकित्सकों, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ सहित सभी कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया इस अवसर पर अस्पताल परिसर में सामूहिक रूप से 40 फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। रोपित पौधों में अर्जुन, आम, अमरूद, जामुन और इमली जैसे पर्यावरण एवं स्वास्थ्य के लिए लाभकारी वृक्ष शामिल रहे। इन पौधों से भविष्य में अस्पताल परिसर को हरित वातावरण, स्वच्छ वायु और छायादार परिवेश मिलने की उम्मीद है मुख्य अतिथि डॉ. सुनीता सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि "एक पेड़ मां के नाम" अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मां के प्रति सम्मान, प्रकृति संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है उन्होंने सभी से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुश ने कहा कि स्वस्थ पर्यावरण के बिना स्वस्थ समाज और स्वस्थ मरीज की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि यह अभियान अस्पताल को "ग्रीन एंड क्लीन हॉस्पिटल" बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है कार्यक्रम के समापन पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रोपित पौधों को जल देकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया पूरे अस्पताल परिसर में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश प्रसारित हुआ वृक्षारोपण अभियान ने उपस्थित सभी लोगों को प्रकृति के संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने