औचक निरीक्षण में खुली पोल: बंद करने की सूचना के बावजूद संचालित मिला लीलावती रामगोपाल सरस्वती स्कूल, ₹1 लाख जुर्माने की संस्तुति

गाजियाबाद मुरादनगर। मैं पंचायती धर्मशाला में संचालित लीलावती रामगोपाल सरस्वती स्कूल के संबंध में प्राप्त शिकायतों के आधार पर 4 जुलाई 2026 को शिक्षा विभाग द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में प्ले ग्रुप के साथ-साथ कक्षा 2 एवं 3 के छात्र-छात्राएं अध्ययनरत पाए गए विभागीय अभिलेखों के अनुसार विद्यालय प्रबंधन ने 15 मई 2026 को कार्यालय को सूचना दी थी कि कक्षा 1 से 3 तक की अमान्य कक्षाओं का संचालन बंद कर दिया गया है। हालांकि औचक निरीक्षण में इन कक्षाओं का संचालन जारी मिलने पर विभाग ने इसे गंभीर मामला माना है बताया गया है कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा बार-बार विद्यालय बंद किए जाने की सूचना भेजे जाने के बावजूद विद्यालय का संचालन जारी रखकर विभाग को गुमराह करने का प्रयास किया गया। इस संबंध में कार्यालय पत्रांक गैर मान्यता/277-81/2026-27 दिनांक 06 जुलाई 2026 के माध्यम से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गाजियाबाद को शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के अंतर्गत विद्यालय प्रबंधन पर ₹1,00,000 के अर्थदंड तथा विद्यालय संचालन जारी रहने की स्थिति में प्रतिदिन ₹10,000 के अतिरिक्त जुर्माने की कार्रवाई किए जाने हेतु संस्तुति भेजी गई है अब इस प्रकरण में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के स्तर पर होने वाली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। यदि विभाग संस्तुति के आधार पर कार्रवाई करता है तो यह अवैध रूप से संचालित विद्यालयों के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण कदम माना जाएगा

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने