जनता का विश्वास, जनसेवा का संकल्प

संवाददाता यूसुफ खान
मोदीनगर आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र वरिष्ठ समाजसेवी एवं जननेता देवव्रत धामा द्वारा शुरू किए गए जनसंपर्क अभियान को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है बुधवार को अतरौली, कनकपुर, दतेड़ी, जोया, अखाड़ा, बड़ायला, किन्हापुर और नहाली सहित कई ठाकुर बाहुल्य गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गांवों में पहुंचने पर युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने फूल-मालाओं एवं नारों के साथ देवव्रत धामा का अभिनंदन किया जनसभाओं में ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को उनके समक्ष रखा लोगों ने कहा कि क्षेत्र को ऐसे जनप्रतिनिधि की आवश्यकता है जो जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाने के साथ-साथ उनके समाधान के लिए भी सक्रिय भूमिका निभाए जनसंपर्क अभियान के दौरान देवव्रत धामा ने ग्रामीणों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना उन्होंने कई मामलों में संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर त्वरित समाधान का प्रयास किया तथा अन्य मामलों के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया इस अवसर पर देवव्रत धामा ने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ दशक से क्षेत्रवासियों का प्रेम, विश्वास और सहयोग उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता के अधिकारों, सम्मान और विकास के लिए उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि क्षेत्र की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए जनभागीदारी बढ़ाने का प्रयास है उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनता के सहयोग और आशीर्वाद से मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र विकास और जनहित की नई पहचान स्थापित करेगा।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने