मुरादनगर आई.टी.एस डेन्टल कॉलेज, द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा एवं मौखिक कैंसर नियंत्रण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा के गुरूग्राम जनपद के ग्राम खोड़ में विशेष मौखिक कैंसर जांच, मौखिक स्वास्थ्य शिक्षा एवं जागरूकता शिविर में सक्रिय सहभागिता की। शिविर का आयोजन इलनेस टू वेलनेस फाउंडेशन द्वारा ओनोररी ब्रिगेडियर डॉ. अनिल कोहली, पूर्व अध्यक्ष, डेन्टल काउंसिल ऑफ इंडिया के नेतृत्व में किया गया आई.टी.एस. - द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ. आर.पी. चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन, श्री अर्पित चड्ढा के मार्गदर्शन मे आयोजित इस शिविर का उद्देश्य समुदाय में मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, मौखिक कैंसर एवं कैंसर-पूर्व अवस्थाओं की शीघ्र पहचान को सुनिश्चित करना तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जनजागरूकता विकसित करना था। शिविर के दौरान विशेषज्ञ दंत चिकित्सकों द्वारा मौखिक कैंसर, कैंसर-पूर्व विकारों, मौखिक स्वच्छता, संतुलित आहार तथा तंबाकू एवं सुपारी सेवन के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूकता प्रदान की गई। साथ ही, प्रतिभागियों को मौखिक कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों की पहचान एवं नियमित दंत परीक्षणों के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में कुल 105 व्यक्तियों की मौखिक स्वास्थ्य एवं कैंसर जांच की गई। जांच के दौरान संभावित कैंसर-पूर्व विकारों, संदिग्ध घावों एवं अन्य मौखिक समस्याओं की पहचान की गई। प्रारम्भिक निदान को सुदृढ़ बनाने 5 टोल्यूडीन ब्लू स्टेनिंग तथा 17 एक्सफोलिएटिव साइटोलॉजी प्रक्रियाएं भी की गई। आवश्यकता अनुसार मरीजों को आगे की जांच एवं उपचार हेतु आई.टी.एस. डेंटल कॉलेज रेफर किया गया। ओनोररी ब्रिगेडियर डॉ. अनिल कोहली ने आई.टी.एस. की टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य एवं कैंसर रोकथाम के क्षेत्र में संस्थान के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। स्थानीय समुदाय द्वारा भी इस पहल का स्वागत किया गया तथा विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया। यह शिविर जांच, शिक्षा एवं जागरूकता के माध्यम से मौखिक कैंसर की रोकथाम एवं शीध्र पहचान को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य संवर्धन में संस्थान की सक्रिय भूमिका को पुनः रेखांकित करता है। आई.टी.एस - द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ आर. पी. चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन, श्री अर्पित चड्ढा की प्रेरणा से इस विशेष स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। जिसके लिये सभी मरीजों ने संस्थान का आभार प्रकट किया।
आई.टी.एस डेंटल कॉलेज द्वारा निशुल्क विशेष मौखिक कैंसर जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन
byसंवाददाता मोहम्मद अजहर
-
0
