मुरादनगर: विधायक निधि से बने कमरे में लाखों रुपये की हेराफेरी का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

मुरादनगर स्थित लीलावती रामगोपाल सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विधायक निधि से निर्मित एक कमरे के निर्माण कार्य को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ समय पूर्व विधायक निधि से बनाए गए कमरे के निर्माण में कथित रूप से स्कूल प्रबंधन एवं कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से लाखों रुपये की वित्तीय अनियमितता की गई आरोप है कि निर्माण कार्य में स्वीकृत धनराशि का सही उपयोग नहीं किया गया तथा निर्माण की गुणवत्ता और खर्च से संबंधित अभिलेखों में भी गड़बड़ी की गई शिकायतकर्ताओं का कहना है कि सरकारी धन के दुरुपयोग कर कथित रूप से बंदरबांट की गई, जिससे सार्वजनिक धन को नुकसान पहुंचा है स्थानीय लोगों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है उनका कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषी स्कूल प्रबंधन, संबंधित अधिकारियों और अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और न ही इस संबंध में स्कूल प्रबंधन या संबंधित अधिकारियों का आधिकारिक पक्ष सामने आया है उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने