मुरादनगर आई.टी.एस. फिजियोथेरेपी कॉलेज द्वारा दिनांक 03 जुलाई, 2026 को ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, मुरादनगर में एक नवीन फिजियोथेरेपी क्लीनिक का उद्घाटन किया गया। यह पहल संस्थान की सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसका उद्देश्य ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के कर्मचारियों एवं उनके परिवार वालो को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण फिजियोथेरेपी की चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना है। क्लीनिक का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री कमलेश कुमार, कार्यकारी निदेशक, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, मुरादनगर एवं अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डाॅ अनुपम रॉय चैधरी जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आई.टी.एस.-दी एजूकेशन ग्रुप के निदेशक जनसंपर्क , श्री सुरेन्द्र सूद, आई.टी.एस. फिजियोथेरेपी कालेज के प्रधानाचार्य डाॅ. एम. थगराज एवं फिजियोथेरेपी विभाग के अन्य चिकित्सक एवं गणमान्य भी उपस्थित थें फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारियों को संबोधित करते हुए डाॅ अनुपम राॅय चौधरी ने फिजियोथेरेपी सेवाओं की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल सभी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगी। इस फिजियोथेरेपी क्लीनिक के माध्यम से मरीजों को न्यूरोलॉजिकल, आर्थोपेडिक, बाल एवं वृद्धजन पुनर्वास सहित विभिन्न प्रकार की निःशुल्क फिजियोथेरेपी सेवाएं प्रदान की जायेगी। अतः में संस्थान की ओर से आई.टी.एस.-दी एजूकेशन ग्रुप के माननीय वाईस चेयरमैन, श्री अर्पित चड्ढा जी के प्रति इस सराहनीय कार्य के प्रति आभार प्रकट किया गया, जिनके मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं सतत सहयोग से यह सराहनीय कार्य सफलतापूर्वक हो सका है।
आई.टी.एस. फिजियोथेरेपी कॉलेज द्वारा ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, मुरादनगर में फिजियोथेरेपी क्लीनिक का शुभारम्भ
byसंवाददाता मोहम्मद अजहर
-
0
