मुरादनगर। नगर की दरगाह रोड पर स्थित मुरादनगर को बसाने वाले हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक हजरत मोहम्मद मुराद गाजी रहमतुल्लाह आलेही की दरगाह पर लगने वाले 360 वा उर्स मेले के लिए रस्म अदायगी करते हुए रीति रिवाज के साथ बाबा की दरगाह पर चादर चढ़ाई गई। इस दौरान सभी श्रद्धालुओं ने मुल्क में अमन चैन की दुआ की। इस दौरान काफी संख्या में सूफी संत भी मौजूद रहे। इस बार उर्स मेला कमेटी का अध्यक्ष गाजियाबाद बार एसोसिएशन के सचिव एड.वरुण त्यागी (बयाना ) को बनाया गया है। हर वर्ष शहर की ईदगाह रोड पर स्थित मुरादनगर को बसाने वाले हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक हजरत मोहम्मद मुराद गाजी की दरगाह पर उनकी याद में उर्स मेले का आयोजन किया जाता है। इस बार उर्स मेला कमेटी का अध्यक्ष गाजियाबाद बार एसोसिएशन के सचिव एड.वरुण त्यागी (बयाना ) को बनाया गया है। सोमवार 25 मई 2026 को उर्स मेले की रस्म आ जाएगी पेश करते हुए बाबा की दरगाह पर चादर पेश की गई। और मेले की विधिवत शुरुआत की गई। इस दौरान मुल्क में अमन चैन और भाईचारे के लिए दुआ की गई। सभी को इस ऐतिहासिक उर्स मेले का बेसब्री से इंतजार रहता है इतना ही नहीं लोग दूर-दूर से इस मेले को देखने आते हैं। उर्स मेला संयोजक हामिद पठान ने बताया कि इस बार 360 वा उर्स मेला की तैयारियां पूरी तरह से हो चुकी है। उन्होंने बताया कि उर्स मेले में दूर-दूर से मशहूर कव्वाल भी आते हैं, उर्स मेले में खाने पीने के स्टॉल खेल खिलौने झूले आदि मनोरंजन के लिए बच्चों के लिए लगाए जाते हैं।रंग बिरंगी रोशनी के साथ अभी रस्म अदायगी कर चादर पेश की गई है और उर्स मेले का रंग बिरंगी रोशनी के साथ उद्घाटन भी होगा। हामिद खान ने बताया कि श्रद्धालु उर्स मेले का बेसब्री से इंतजार करते हैं। और दूर-दूर से आकर अपनी मन्नतो के अनुसार बाबा की दरगाह पर चादर पेश करते हैं। इस दौरान समाजसेवी भूरे चौधरी यूनुस पहलवान मास्टर बाबू खान एडवोकेट नाजिम पठान खालीद चौधरी जमील चौधरी आया प्रधान साजिद एडवोकेट अजहर एडवोकेट आरिफ खान मिल्लत खान शहजाद हुसैन खान आदि मौजूद रहे।
मुरादनगर को बसाने वाले हजरत मोहम्मद मुराद गाजी की दरगाह पर रंग बिरंगी रोशनी के साथ रस्म अदायगी कर चढ़ाई चादर : हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक उर्स मेला कमेटी के अध्यक्ष बनाए गए बार एसोसिएशन के सचिव एड.वरुण त्यागी
byसंवाददाता मोहम्मद अजहर
-
0
