बकरीद का त्योहार त्याग, इंसानियत, भाईचारे और अल्लाह की इबादत का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रेम, शांति और समाज सेवा का संदेश देता है। इस पावन अवसर पर हेल्प एशियन फाउंडेशन संस्था के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष युसूफ खान ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग त्योहार को आपसी सौहार्द, शांति और कानून व्यवस्था का पालन करते हुए मनाएं। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन द्वारा जिन जानवरों की कुर्बानी पर प्रतिबंध लगाया गया है, उनकी कुर्बानी बिल्कुल न करें। नियमों का उल्लंघन करने पर प्रशासनिक कार्रवाई हो सकती है, इसलिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह कानून का सम्मान करे और प्रशासन का सहयोग करे। युसूफ खान ने कहा कि कुर्बानी केवल निर्धारित स्थानों पर ही करें तथा सार्वजनिक स्थानों, सड़कों और खुले क्षेत्रों में किसी प्रकार की गंदगी न फैलाएं। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और कुर्बानी के अवशेषों का सही तरीके से निस्तारण करें, ताकि आसपास का वातावरण स्वच्छ बना रहे और किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट या अफवाहें फैलाने से बचने की भी अपील की। बकरीद का असली संदेश गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करना, भाईचारा बढ़ाना और समाज में प्रेम का वातावरण बनाना है। अंत में उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलजुल कर शांति, स्वच्छता और नियम कानून का पालन करते हुए बकरीद मनाएं, ताकि यह पावन त्योहार पूरे प्रदेश में खुशियों, अमन और भाईचारे का संदेश दे सके।
बकरीद पर भाईचारे, स्वच्छता और कानून पालन की अपील युसूफ खान, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष, हेल्प एशियन फाउंडेशन संस्था
byसंवाददाता मोहम्मद अजहर
-
0
