मुरादनगर स्थित आई.टी.एस डेंटल कॉलेज के डेंटल विभाग के रूम नंबर 6 में तैनात डॉ. आकांक्षा वर्मा के खिलाफ मरीजों के साथ व्यवहार को लेकर शिकायत सामने आई है आरोप है कि डॉक्टर द्वारा मरीजों का उपचार सही तरीके से नहीं किया जा रहा तथा इलाज के दौरान लापरवाही बरती जा रही है। जानकारी के अनुसार, मरीजों का कहना है कि इलाज के समय डॉक्टर अपने निजी कार्यों में व्यस्त रहती हैं और यार-दोस्तों से बातचीत करने के साथ मोबाइल फोन का भी उपयोग करती दिखाई देती हैं। इससे उपचार के दौरान मरीजों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों का आरोप है कि इस प्रकार का रवैया चिकित्सा सेवा की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करता है। लोगों का कहना है कि डॉक्टर को उपचार के दौरान पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ मरीजों पर ध्यान देना चाहिए, ताकि किसी प्रकार की चिकित्सकीय लापरवाही की स्थिति उत्पन्न न हो। स्थानीय लोगों एवं मरीजों ने कॉलेज प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते इस प्रकार की शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया तो मरीजों का भरोसा स्वास्थ्य सेवाओं से उठ सकता है। हालांकि, इस मामले में कॉलेज प्रशासन अथवा संबंधित डॉक्टर की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई
आई.टी.एस डेंटल कॉलेज मुरादनगर में डॉक्टर आकांक्षा वर्मा के व्यवहार पर उठे सवाल
byसंवाददाता मोहम्मद अजहर
-
0
