मरीज से दुर्व्यवहार का आरोप, चिकित्सा अधीक्षक ने थाने को भेजा पत्र

मोदीनगर कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय में एक महिला मरीज के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है जानकारी के अनुसार आईपी अंजुम मालिक सुबह अपने इलाज के लिए अस्पताल पहुंची थीं, जहां वह डॉक्टर नेहा को दिखाने गईं आरोप है कि उपचार के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया और डॉक्टर ने मरीज के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की तथा कमरे से धक्का देकर बाहर निकाल दिया पीड़ित अंजुम मालिक ने मामले की शिकायत चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुश से की आरोप है कि शिकायत सुनने के बजाय चिकित्सा अधीक्षक ने दोनों पक्षों की निष्पक्ष जांच किए बिना ही मरीज के खिलाफ थाना मोदीनगर को पत्र जारी कर दिया इस घटना के बाद मरीज एवं उसके परिजनों में नाराजगी देखी जा रही है उनका कहना है कि अस्पताल प्रशासन को पहले पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए थी और मरीज की शिकायत को गंभीरता से सुनना चाहिए था वहीं अस्पताल प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि अस्पताल में मरीजों के साथ इस प्रकार का व्यवहार किया जाएगा तो आम जनता का भरोसा स्वास्थ्य सेवाओं से उठ सकता है अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने