जिला प्रशासन और आयुष विभाग द्वारा मनाया गया ''12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

गाजियाबाद 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग द्वारा आई०एम०एस० कालेज एन०एच०-9 डासना गाजियाबाद के विशाल प्रांगण में सामूहिक योग सत्र का आजोजन किया गया, कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री सुनील कुमार शर्मा, माननीय मंत्री-इलेक्ट्रानिक्सएवं सूचना प्रद्योगिकी उ०प्र०सरकार, श्री मयंक गोयल महानगर अध्यक्ष भाजपा, जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़, मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरभ एवं क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ० अशोक कुमार राना द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर के किया गया। मुख्य अतिथि श्री सुनील कुमार शर्मा, माननीय मंत्री जी द्वारा अपने अध्यक्षीय भाषण में उपस्थित योग साधकों को नित्य प्रति योग करने एवं योग के लाभ के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा करते हुये इतने भव्य एवं सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग की प्रशंसा किया। योगाचार्य श्री यश पाराशर द्वारा उपस्थित करीब 5000 योग साधको को योग प्रोटोकाल के अनुसार विधिपूर्वक योगाभ्यास कराया तथा योग द्वारा तनाव, अनिद्रा, उच्च रक्तचाप एवं शुगर जैसे घातक रोगों से मुक्ति एवं बचाव हेतु योग एवं ध्यान मुद्राओ के बारे जानकारी प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी महोदय द्वारा उपस्थित योग साधकों तथा माननीय अतिथि गणो को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये माननीय अतिथि गणों तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारियों, कर्मचारियो विशेष सहयोगी सी०ए० (डॉ०) राकेश छारिया जी, मैनेजिंग ट्रस्टी आई०एम०एस०, श्री ललित जायसवाल जी चीफ वार्डेन सिविल डिफेंस, श्री अनिल अग्रवाल जी पूर्व डिप्टी चीफ वार्डेन सिविल डिफेंस को प्रतीक चिन्ह एवं पौधे भेट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जनपद के ए०डी०एम०, सिटी मजिस्ट्रेट, जिला विकास अधिकारी, जिला परियोजना अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी, आयुष विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित जनपद स्तरीय तमाम विभागो के विभागाध्यक्ष एवं उनके विभागीय अधिकारी, कर्मचारीयों ने योग सत्र में उपस्थित होकर योगाभ्यास किया

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने